ग्राम उमरेली में किसान मोर्चा का सम्मान समारोह व चौपाल — नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन, विकसित भारत के संकल्प पर हुई चर्चा



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला कोरबा के अंतर्गत मंडल फरसवानी द्वारा ग्राम उमरेली में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प और जी राम विधेयक के विषय में ग्रामीणों के साथ चौपाल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनारायण शराफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार, मंडल महामंत्री रमेश मन्नेवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तेमलाल चौहान, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सावित्री मन्नेवार, किसान मोर्चा जिला कार्यालय सह-प्रभारी डॉ. देवांगन, सोनाराम देवांगन, गोपीचंद देवांगन, रामखिलावन मन्नेवार, बुनकर प्रकोष्ठ के लक्ष्मीचंद देवांगन, राजकुमारी मन्नेवार, पटेल जी, युवा मोर्चा के संतोष राठौर तथा जनपद फरसवानी के सदस्य फिरन्तलाल राठौर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर और सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के साथ विकसित भारत के संकल्प और जी राम विधेयक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने भी इस दौरान अपने विचार रखे और गांव के विकास तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनारायण शराफ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा और गांवों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव और किसान मजबूत होंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के साथ मिलकर किसानों के हितों की रक्षा तथा गांवों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दिया।


