March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 19 पथरीपारा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा वार्ड क्रमांक 19 स्थित शक्ति केंद्र पथरीपारा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाना तथा आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान की रणनीति तय करना रहा। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने और आम जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दीप नारायण सोनी (भैया) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार बनती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।

 

इस अवसर पर मंडल के महामंत्री मिलापराम बरेट ने संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना है।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी पुनी राम साहू ने शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, बूथ समितियों को सक्रिय रखने और नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मंडल मंत्री गोप लाल राठिया, युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता सुभाष राठौड़, शक्ति केंद्र संयोजक हर नारायण विश्वकर्मा, मैनेजर दास, विकास सोनी, दीनू महाराज, पालीवाल जी, बूथ अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.