August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री बृज लांबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***-//**  कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं प्रतिष्ठित नागरिक श्रीमती बृज लांबा का आज दोपहर लगभग 12:45 बजे 68 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
श्रीमती बृज लांबा, कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र कुमार लांबा की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के कारण वे क्षेत्र में एक सम्मानित पहचान रखती थीं।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे रामसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्रीमती बृज लांबा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे लितेश लांबा और चेतन लांबा की माताजी थीं।
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.