August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा उरगा मंडल का बढ़ा मान, जिला नेतृत्व में 15 से अधिक कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**//  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल के लिए इस बार संगठनात्मक विस्तार के दौरान गौरव का क्षण रहा, जब जिला नेतृत्व में मंडल के 15 से अधिक कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसे भाजपा उरगा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय से विपक्ष की राजनीति के बीच भी निरंतर ऊर्जा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ किए गए कार्यों का परिणाम माना जा रहा है।
मंडल के कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि के लिए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कुल सिंह कंवर तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव के मार्गदर्शन और नेतृत्व को प्रमुख कारण बताया है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगातार संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुल सिंह कंवर और किशन साव का अनुभव, मार्गदर्शन और नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय होकर संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं, जिसका परिणाम आज जिला स्तर पर मंडल के कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के रूप में सामने आया है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी इसी तरह संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता के साथ भाजपा उरगा मंडल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
जय भाजपा | जय भारत
#BJP #BJYM #UrgaMandal #BJPOrganisation #PartyWorkers #BJPFamily #TeamBJP #BJPIndia #PoliticalLeadershipलिप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.