August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा उरगा मंडल में संगठनात्मक एकजुटता की झलक, मंडल अध्यक्ष किशन साव के निवास पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल में संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय का संदेश देते हुए मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव के निवास पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला मंत्री श्रीमती सलजा रंगारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी कंवर तथा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री चुन्नीलाल पाटील सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की।
सौजन्य मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और सभी मोर्चों को सक्रिय करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके पश्चात नवनियुक्त अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री दशरथ उरांव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री शंकर लाल राजवाड़े तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री सम्मेलाल कश्यप ने भी मंडल अध्यक्ष किशन साव से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 

 

 

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मंडल अध्यक्ष किशन साव के नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न मोर्चों की मजबूत टीम तैयार कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा उरगा मंडल के उपाध्यक्ष गोवर्धन पटेल, उपाध्यक्ष गोपाल पाण्डेय, महामंत्री पवन कंवर, मंत्री जवाबाई गोंड, किसान मोर्चा जिला मंत्री मनोज धीरहे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा उरगा मंडल के महामंत्री संजय वैष्णव ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर निरंतर कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.