August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा युवा मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, निहाल सोनी कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष नियुक्त

1 min read

 

नई टीम की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह, युवाओं के बीच सक्रिय नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी है। जारी सूची में युवा नेता निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा की है। नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
एबीवीपी से शुरू हुई राजनीतिक यात्रा
निहाल सोनी ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू की थी। वे परिषद में कोरबा जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। छात्र और युवा मुद्दों पर लगातार काम करने के कारण संगठन में उनकी पहचान एक सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में बनी हुई है।
युवाओं के बीच मजबूत पकड़
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निहाल सोनी लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और आम लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों में उनकी भागीदारी के कारण युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। यही कारण है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि निहाल सोनी के नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवा शक्ति को संगठन से जोड़कर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.