March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रीना सिदार बनीं भाजपा महिला मोर्चा बरपाली मंडल की नई अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

 

कृषि विभाग सभापति के रूप में भी निभा रही हैं जिम्मेदारी, संगठन को और मजबूत बनाने की जताई उम्मीद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और महिला शक्ति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती रीना सिदार (सभापति, कृषि विभाग – जनपद पंचायत करतला) को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कोरबा के बरपाली मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया।
रीना सिदार लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। जनपद पंचायत करतला में कृषि विभाग की सभापति के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने किसानों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए कई जनहितकारी प्रयास किए हैं। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
उनकी नियुक्ति पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रीना सिदार के नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि रीना सिदार अपने नेतृत्व और कार्यशैली से भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाजहित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करेंगी। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा महिलाओं को संगठन से जोड़ने, सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों को गति देने का कार्य करेगा।
रीना सिदार की इस नियुक्ति पर रामपुर विधानसभा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। 💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.