August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार की अनूठी पहल — देहदान का संकल्प लेने वाली अनीता राजपूत का किया सम्मान

1 min read

 

 

भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शॉल व श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन, रंग पंचमी के रंगों के साथ मनाया उत्सव
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने की। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

 

 

इस अवसर पर बाकीमोंगरा मंडल भाजपा की महामंत्री अनीता राजपूत द्वारा समाज और मानवता की सेवा के उद्देश्य से लिए गए देहदान संकल्प की सराहना करते हुए उनका विशेष रूप से सम्मान किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनीता राजपूत के इस प्रेरणादायक संकल्प को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में मानव सेवा और जागरूकता का संदेश देती है।

 

इस दौरान प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि देहदान का संकल्प मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। इस तरह के निर्णय समाज में नई सोच और जागरूकता पैदा करते हैं तथा लोगों को सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज के विकास और परिवर्तन की अग्रदूत बन रही हैं।
कार्यक्रम के पश्चात रंग पंचमी के अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्सव भी मनाया। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और सभी ने महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
स्थान : भाजपा जिला कार्यालय, कोरबा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.