March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम सक्रिय, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर का जताया आभार

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कोरबा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई जिला एवं मंडल स्तरीय टीम के गठन के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों, विस्तार योजनाओं तथा समाज के बीच संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के आधार पर आगे बढ़ता है। नई टीम के गठन से पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा जिले में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पिछड़ा वर्ग समाज के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, जिला कार्यालय प्रमुख चेतन कर्ष तथा जिला सह आईटी सेल प्रभारी हितेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और समाज के बीच भाजपा की विचारधारा को व्यापक रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक का माहौल पूरी तरह संगठनात्मक उत्साह से भरा रहा, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और जिले में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.