August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग में नारी शक्ति का सम्मान, 500 से अधिक महिलाओं को हेलमेट वितरित कर दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर राजेन्द्र पार्क चौक में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नारी शक्ति से संवाद किया गया तथा समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान में विशेष रूप से उन्हें हेलमेट वितरित किए गए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 500 से अधिक महिलाओं को हेलमेट प्रदान किए गए, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज में भी सुरक्षा का संदेश पहुंचा सकें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस का विषय नहीं बल्कि समाज की निरंतर जिम्मेदारी है। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी शशि साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सहित शहर के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। महिलाओं ने हेलमेट प्राप्त कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिला सम्मान, सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.