March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

साकेत शर्मा बने भाजपा युवा मोर्चा कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए साकेत शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
साकेत शर्मा लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं। संगठन के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला मंत्री बनाए जाने पर साकेत शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कोरबा जिले में युवा मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा संगठन के विस्तार के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साकेत शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.