March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गढ़ उपरोड़ा में संगठन को मिली नई मजबूती — रामप्रसाद उइके बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष

 

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**कोरबा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कोरबा में नई जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस क्रम में गढ़ उपरोड़ा मंडल से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रामप्रसाद उइके को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के अनुमोदन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कुल सिंह कंवर द्वारा की गई है। संगठन ने यह जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ताओं को सौंपी है जो लंबे समय से पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

 

 

रामप्रसाद उइके को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से गढ़ उपरोड़ा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और हर्ष का वातावरण है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा अनुसूचित जनजाति समाज के बीच भाजपा की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
रामप्रसाद उइके लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और जनजातीय समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर रामप्रसाद उइके ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी ताकत से काम किया जाएगा।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गढ़ उपरोड़ा मंडल में अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.