March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा में मुकेश जायसवाल बने जिला उपाध्यक्ष — लंबे संगठनात्मक अनुभव पर पार्टी ने जताया भरोसा

 

डॉ. विजय राठौर ने की नई जिला टीम की घोषणा, प्रदेश नेतृत्व की सहमति और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से मिली जिम्मेदारी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा करते हुए संगठन ने वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह घोषणा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर द्वारा की गई।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा के बाद की गई है। इसके अंतर्गत जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे मुकेश जायसवाल का राजनीतिक और सामाजिक जीवन काफी सक्रिय रहा है। उन्होंने छात्र जीवन से ही संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और वर्ष 2002 तक कॉलेज छात्रसंघ में सचिव के रूप में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2005 में जनपद सदस्य चुने गए और आगे चलकर वर्ष 2020 में जनपद पंचायत पाली के सभापति के रूप में भी दायित्व निभाया।
युवा राजनीति में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे 2009 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में महामंत्री रहे तथा 2013 से 2018 तक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। इसके बाद 2017 से 2022 तक भाजपा मंडल महामंत्री का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभाया।
वर्तमान में मुकेश जायसवाल यातायात महासंघ जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं और सामाजिक तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए भाजपा ने उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश जायसवाल ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पिछड़ा वर्ग समाज को भाजपा की नीतियों और योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने भी उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.