भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम घोषित — मुकेश जायसवाल बने उपाध्यक्ष, अजय चंद्रा व रामेश्वर सोनी महामंत्री, पवन सिन्हा मीडिया प्रभारी, शिव शंकर जायसवाल व रवि शंकर पटेल सह मीडिया प्रभारी


प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने की घोषणा, संगठन को मजबूत करने सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कोरबा भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पिछड़ा वर्ग समाज की भागीदारी को सशक्त करने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर द्वारा जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा के बाद की गई है।
घोषित नई टीम में मुकेश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अजय चंद्रा और रामेश्वर सोनी को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए पवन सिन्हा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उनसे उम्मीद है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा की नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति प्राप्त होगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।


