भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा का जन्मदिवस बना जनसमर्थन और संगठनात्मक एकजुटता का उत्सव, पाली से कोरबा और कटघोरा तक हुआ भव्य स्वागत


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कोरबा/पाली/कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा का जन्मदिवस इस वर्ष पूरे जिले में उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता के साथ भव्य रूप से मनाया गया। पाली, कोरबा और कटघोरा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन चले आयोजनों में कार्यकर्ताओं का उत्साह और पार्टी के प्रति समर्पण साफ झलकता रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत कोरबा जिले के पाली से हुई, जहां सिख समाज के बीच जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पाली सिख समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
पाली में आयोजित स्वागत समारोह में अल्पसंख्यक समुदाय के जिला उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह गंभीर, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह राजपाल सहित परमजीत छाबड़ा, मंगल छाबड़ा, प्रीतपाल छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, हरीश दुआ, संजय छाबड़ा, हरेंद्र राजपाल, सोनू गंभीर और निहाल राजपाल सहित पाली के सिख समुदाय के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पाली के कार्यक्रम के बाद उत्तम सिंह रंधावा अपने समर्थकों के साथ कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गोपाल मोदी ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद कोरबा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में उनका जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति में केक काटा गया और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता की सराहना की।
इस अवसर पर नरेंद्र देवांगन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राठौर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश लहरें, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुल सिंह कंवर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिला कार्यालय से लौटने के बाद अपने गृह क्षेत्र नगर पालिका कटघोरा में भी उत्तम सिंह रंधावा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस दौरान संगठन की मजबूती, भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और सिख समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” है और इसी भावना के साथ वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करते रहेंगे।
पाली से कोरबा और कटघोरा तक आयोजित इन कार्यक्रमों ने न केवल भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को प्रदर्शित किया, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास और समर्थन का भी मजबूत संदेश दिया।


