August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बुधवार सिंह कंवर बने जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता बुधवार सिंह कंवर को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) में जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
बुधवार सिंह कंवर लंबे समय से ब्लॉक कांग्रेस संगठन में एक कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी मेहनत, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

नियुक्ति के बाद बुधवार सिंह कंवर ने इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी जिला संगठन में स्थान देने के लिए जिलाध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन निश्चित रूप से नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार सिंह कंवर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.