August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत का लक्ष्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देशभर में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की सराहना करते हुए कहा है कि यह अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान के कारण देश नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान न केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह देश को सुरक्षित और विकासशील बनाने की दिशा में भी एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों से हालात तेजी से बदल रहे हैं। सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों में शांति, विकास और समृद्धि का वातावरण स्थापित करना है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर जीवन और विकास के अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और आने वाले समय में देश एक सुरक्षित, समृद्ध और शांतिपूर्ण वातावरण की ओर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.