राज्यसभा नामांकन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्मृति मंदिर में किया भाजपा पुरोधाओं का नमन, माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गुरुवार को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर स्मृति मंदिर में पार्टी के महान पुरोधाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा के विचार स्तंभों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री साय ने स्मृति मंदिर में Syama Prasad Mukherjee, Deendayal Upadhyaya, Kushabhau Thakre, Atal Bihari Vajpayee तथा Vijaya Raje Scindia के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूत किया और देश सेवा की ऐसी प्रेरणा दी, जो आज भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह श्रद्धांजलि उस समय अर्पित की, जब वे राज्यसभा के लिए भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नामांकन से पहले पार्टी के संस्थापक और मार्गदर्शक नेताओं का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा के इन महान पुरोधाओं का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और संगठन निर्माण का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श आज भी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को देशहित और समाजहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आदर्शों को स्मरण करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


