August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा को मिला अत्याधुनिक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, 7 मार्च को टी.पी. नगर में ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर के प्रमुख स्थान नया बस स्टैंड, टी.पी. नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 100 बिस्तरों वाला सुपरस्पेशलिटी ‘शिवाय हॉस्पिटल’ आम जनता के लिए अपने द्वार खोलने जा रहा है। आगामी 7 मार्च को प्रातः 11 बजे इस अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
यह अस्पताल आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। अब तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बिलासपुर, रायपुर और नागपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन शिवाय हॉस्पिटल के शुरू होने से अब यह सुविधाएं कोरबा में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में होगा उद्घाटन
अस्पताल के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रदेश के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह करेंगे। इसके अलावा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी।
“हीलिंग बियॉन्ड मेडिसिन” के संकल्प के साथ शुरू हो रहा अस्पताल
शिवाय हॉस्पिटल का मूल मंत्र “हीलिंग बियॉन्ड मेडिसिन” है, जिसका अर्थ है कि यहां केवल दवाइयों से इलाज नहीं, बल्कि मरीजों को एक सुरक्षित, संवेदनशील और आत्मीय वातावरण में संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मानवीय देखभाल उपलब्ध कराना है।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
शिवाय हॉस्पिटल में मरीजों के लिए कई आधुनिक और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां अत्याधुनिक दूरबीन पद्धति (लैप्रोस्कोपिक सर्जरी) के माध्यम से पथरी, हर्निया, बच्चेदानी और पेट से जुड़े जटिल रोगों का बिना बड़े ऑपरेशन के सफल उपचार किया जाएगा।
इसके अलावा अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा भी होगी, जहां सिर की गंभीर चोट, लकवा, ट्यूमर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जाएगा।
हड्डी और जोड़ से संबंधित समस्याओं के लिए भी यहां अनुभवी विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध रहेगी, जो जोड़ प्रत्यारोपण (जॉइंट रिप्लेसमेंट) जैसे जटिल ऑपरेशन भी करेगी।
24 घंटे जांच और उपचार की सुविधा
अस्पताल में मरीजों की त्वरित जांच के लिए सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे और एनसीवी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इससे मरीजों को तत्काल जांच और उपचार मिल सकेगा।
अनुभवी डॉक्टरों की टीम देगी सेवाएं
शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. आस्था, डॉ. यशा और डॉ. मित्तल जैसे अनुभवी और प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का उपचार करेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर इलाज मिल सके और मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोरबा में शुरू हो रहा यह अत्याधुनिक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि ‘शिवाय हॉस्पिटल’ के शुरू होने से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का स्तर और बेहतर होगा और हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.