August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भक्ति का महाकुंभ: 28 मार्च से 1 अप्रैल तक दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा की पावन धरती पर जल्द ही भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ग्राम ढप-ढप, बांकीमोगरा–कटघोरा मार्ग में 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक पांच दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के प्रसिद्ध कथावाचक Dhirendra Krishna Shastri के पावन मुखारविंद से भगवान श्री हनुमान की महिमा और भक्ति का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
यह भव्य धार्मिक आयोजन अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार कथा के दौरान क्षेत्र में भक्ति, आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति का वातावरण बनेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

 

आयोजकों ने कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से इस दिव्य कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री हनुमान की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 9827952504 और 7354479283 पर संपर्क कर सकते हैं।
पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन कोरबा में भक्ति और आस्था का एक भव्य केंद्र बनने जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह का माहौल है। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.