August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रतीजा में सतगढ़ कंवर समाज की बैठक, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने किया नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पहलाद सिंह का भव्य स्वागत

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। ग्राम रतीजा में सतगढ़ कंवर समाज की महत्वपूर्ण बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पहलाद सिंह एवं समस्त पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत व सम्मान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की संगठित शक्ति ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

 

 

उन्होंने विश्वास जताया कि पहलाद सिंह के नेतृत्व में सतगढ़ कंवर समाज शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

 

 

नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पहलाद सिंह ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुटता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक में समाज की आगामी कार्ययोजना और संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन एकता और प्रगति के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.