August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बहेरा केरिझरिया में गूंजा किसानों का स्वर, कृषक चौपाल में योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का त्वरित समाधान

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/** गढ़ उपरोड़ा (25 फरवरी)। ग्राम गढ़ उपरोड़ा के बहेरा केरिझरिया में 25 फरवरी को किसान मित्र के नेतृत्व में आयोजित कृषक चौपाल कार्यक्रम ने ग्रामीण अंचल के किसानों को एक सशक्त मंच प्रदान किया। बड़ी संख्या में उपस्थित कृषकों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याओं को खुलकर रखा और मौके पर ही उनके समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
कृषक चौपाल में ग्राम कृषि विस्तारक अभिनीत रॉय ने शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, उन्नत बीज वितरण, जैविक खेती, मृदा परीक्षण एवं कृषि यंत्रीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कई लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कौशिल्या विश्वनाथ कंवर की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का सही लाभ तभी संभव है जब किसान जागरूक होकर सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कृषि मित्र मौसम कंवर की सक्रिय भूमिका और प्रभावी समन्वय से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जिससे चौपाल सार्थक संवाद का मंच बन सका।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने नियमित रूप से ऐसे कृषक चौपाल आयोजित करने की मांग रखी, ताकि उन्हें समय-समय पर मार्गदर्शन और समस्याओं का त्वरित समाधान मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.