February 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 विकास का सशक्त संकल्प : बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा

 

गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान को समर्पित बजट – उदय शर्मा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे जनहितैषी, संतुलित एवं दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करता है और समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का संकल्प दर्शाता है।
बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है। कृषि क्षेत्र के लिए बढ़ाए गए प्रावधान, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की पहल तथा किसानों की आय में वृद्धि हेतु योजनाएं अत्यंत सराहनीय हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन की योजनाओं को प्राथमिकता देना इस बजट की बड़ी विशेषता है। इससे बाकी मोगरा क्षेत्र सहित पूरे जिले में युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार से समाज के कमजोर वर्गों को मजबूती मिलेगी।
अंत में बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने प्रदेश सरकार को जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा इसका सकारात्मक प्रभाव बाकी मोगरा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.