August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप: संकल्प बजट से विकास को नई रफ्तार” — बद्री अग्रवाल

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर, 24 फरवरी। वर्ष 2026-27 के “संकल्प” बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता बद्री अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का ठोस रोडमैप है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक संरचना को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
अग्रवाल ने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य का विज़न डॉक्यूमेंट है। उन्होंने विशेष रूप से ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों—सभी वर्गों की अपेक्षाओं का संतुलित समावेश किया गया है। बजट में विकास और सामाजिक सरोकारों के बीच समन्वय स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
भाजपा युवा नेता ने बजट में घोषित पांच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशनों—एआई मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन और स्टार्टअप-निपुण मिशन—को प्रदेश के समग्र विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि एआई मिशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ को तकनीकी नवाचार और डिजिटल प्रगति की दिशा में अग्रसर किया जाएगा, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। खेल उत्कर्ष मिशन से प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और मंच उपलब्ध होंगे, जिससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की पहचान मजबूत होगी।
पर्यटन विकास मिशन के अंतर्गत प्रदेश के प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को विकसित कर रोजगार के नए द्वार खोले जाएंगे। वहीं अधोसंरचना मिशन के माध्यम से सड़क, बिजली, जल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। स्टार्टअप-निपुण मिशन युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।
बद्री अग्रवाल ने कहा कि बजट में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधानों से किसानों की आय में वृद्धि और आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प भी स्पष्ट दिखाई देता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “संकल्प” बजट छत्तीसगढ़ को विकास, निवेश और रोजगार के नए युग में प्रवेश दिलाएगा। यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.