August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सीजी बजट 2026-27 में ‘संकल्प से सिद्धि’ की झलक: सर्वस्पर्शी विकास का रोडमैप — पंकज सोनी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**   कोरबा। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत सीजी बजट 2026-27 को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने “सामूहिक और समावेशी विकास का प्रतिबिंब” बताया है। उन्होंने कहा कि ‘SANKALP’ थीम पर आधारित यह बजट सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाला है।
पंकज सोनी ने कहा कि बजट में किसानों, श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को केंद्र में रखा गया है। समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, निवेश संवर्धन, कुशल मानव संसाधन निर्माण, अंत्योदय और आजीविका सृजन जैसे प्रमुख आयामों को स्पष्ट लक्ष्य बनाकर राज्य की दिशा तय की गई है।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि “पॉलिसी से परिणाम” की स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करता है। अधोसंरचना विकास और निवेश को बढ़ावा देने से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं कौशल विकास पर बल देने से युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मिलेगी।
पंकज सोनी ने दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार विकास के मुद्दे पर केवल वादे नहीं करती, बल्कि उसे धरातल पर उतारकर दिखाती है। उन्होंने कहा, “हमारा नारा है— छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।”
उनके अनुसार, यह बजट प्रदेश को नई आर्थिक ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला साबित होगा और आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ विकास की गति में और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने बजट को दूरदर्शी, संतुलित और जनहितकारी बताते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.