August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

25 फरवरी को कोरबा में भाजपा किसान मोर्चा की अहम बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर होगी मंथन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय प्रथम एवं महत्वपूर्ण बैठक 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुंज में आयोजित की जाएगी। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामनारायण शराफ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक किसान मोर्चा की प्रथम औपचारिक बैठक होगी, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान, किसान हित से जुड़े मुद्दों एवं जिला स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में निवासरत प्रदेश किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी, जिला किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य तथा किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। बैठक में आगामी आंदोलनों, जनजागरण अभियानों एवं किसान संपर्क कार्यक्रमों की रणनीति भी तय की जाएगी।
रामनारायण शराफ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत एवं सक्रिय संगठनात्मक ढांचा आवश्यक है।
इस बैठक के माध्यम से जिले में किसान मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की संभावना है, जिससे किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाया जा सकेगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.