August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में गूंजेगी ‘वीर बजरंग बली’ की जयकार: 28 मार्च से

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। “तैयार हो कोरबा? इतिहास रचने का समय आ गया है!” इसी जोश और आस्था के साथ ग्राम ढप-ढप, बांकीमोगरा (कटघोरा मार्ग) में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक पांच दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो रहा है।
इस पावन अवसर पर देश के प्रख्यात कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का आगमन कोरबा की धरती पर होगा, जिसे श्रद्धालु एक आध्यात्मिक उत्सव के रूप में देख रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह केवल कथा नहीं, बल्कि भक्ति, शक्ति और संस्कारों का महापर्व होगा, जहां पांच दिनों तक “वीर बजरंग बली की जय” की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।
भव्य तैयारियां, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी
ग्राम ढप-ढप, बांकीमोगरा स्थित कथा स्थल पर विशाल पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों का उद्देश्य है कि सत्कार ऐसा हो जिसे पूरा प्रदेश देखे और संगम ऐसा हो जिसे गुरुदेव भी स्मरण रखें।
कथा के दौरान भगवान श्री हनुमान के पराक्रम, भक्ति और जीवन मूल्यों पर विस्तृत प्रवचन होंगे। श्रद्धालुओं के लिए यह आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जा रहा है।
कथा यजमान एवं सहभागिता हेतु संपर्क
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता का आह्वान किया है। कथा यजमान बनने अथवा कार्यक्रम में सहयोग हेतु इच्छुक श्रद्धालु मोबाइल नंबर 9827952504 एवं 7354479283 पर संपर्क कर सकते हैं।
पांच दिवसीय इस दिव्य आयोजन को लेकर कोरबा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों को विश्वास है कि यह श्री हनुमंत कथा न केवल आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करेगी, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी। 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.