August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लेमरु–गढ़ उपरोड़ा मार्ग के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, 17.5 किमी सड़क निर्माण से क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//*// कोरबा। लेमरु से गढ़ उपरोड़ा तक 17.5 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क के डामरीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। लंबे समय से जर्जर हो चुकी इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की मांग को अब अमलीजामा पहनाया गया है, जिससे दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
निर्माण कार्य का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीफल फोड़कर किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रजनी सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विजय कुमार देवांगन, सुखदेव यादव, विनोद देवगन, संतोष कुमार तोमर एवं रघुनंदन कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
यह मार्ग लेमरु और गढ़ उपरोड़ा के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो आसपास के कई गांवों को जोड़ने के साथ अन्य जिलों से भी संपर्क स्थापित करता है। सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो जाने के कारण आमजन, किसानों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के अंतर्गत निर्माण सामग्री लाने के लिए लोगों को कोरबा तक आना-जाना पड़ता था, लेकिन जर्जर सड़क के कारण अतिरिक्त समय और खर्च दोनों बढ़ रहे थे।
अंत्योदय विकास की सोच को मिलेगा बल
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव अंत्योदय विकास की अवधारणा पर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीब परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके, इसके लिए बेहतर सड़क संपर्क अत्यंत आवश्यक है। यह सड़क न केवल ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगी।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय व्यवसायिक बंधुओं, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।
17.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के डामरीकरण से लेमरु–गढ़ उपरोड़ा क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार देखने को मिलेगी और आने वाले समय में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.