August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा में सेवा, सम्मान और समर्पण का संगम: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का होगा भव्य सम्मान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर उरगा मंडल भाजपा द्वारा सेवा और जनकल्याण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज दोपहर 12 बजे उरगा चौक स्थित डॉ. संजय वैष्णव के क्लिनिक परिसर में यह विशेष सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम संपन्न होगा।

 

 

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हितग्राहियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मान पत्र भेंट किए जाएंगे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
इस आयोजन की एक विशेष आकर्षण निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर रहेगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव द्वारा ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद लोगों को सीधे स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

 

 

 

मंडल अध्यक्ष किशन साव ने बूथ लेवल, शक्तिकेंद्र, मंडल एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री “विष्णु भईया” का जन्मदिवस उत्साह और सेवा भाव से मनाएं तथा हितग्राहियों के साथ खुशियाँ साझा करें।
कार्यक्रम की तैयारियों में मंडल महामंत्री पवन कंवर एवं संजय वैष्णव सहित भाजपा उरगा मंडल एवं भाजपा युवा मोर्चा उरगा मंडल के सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल जन्मदिन उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, सम्मान और समर्पण का प्रतीक बनेगा। शासन की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों को सम्मानित कर यह संदेश दिया जाएगा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उरगा क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क भी किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागिता कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.