August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एआई समिट में ‘अमर्यादित प्रदर्शन’ पर भाजपा किसान मोर्चा का तीखा प्रहार — राहुल गांधी का पुतला दहन, सख्त कार्रवाई की मांग

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर  नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा कथित रूप से शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राजधानी रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की और इस कृत्य को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।
“लोकतंत्र में अशोभनीय कृत्य स्वीकार्य नहीं” — आलोक सिंह ठाकुर
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध के अनेक संवैधानिक और मर्यादित तरीके उपलब्ध हैं, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर इस प्रकार की गतिविधियाँ सर्वथा अनुचित हैं। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसा अंतरराष्ट्रीय आयोजन देश की तकनीकी प्रगति और नेतृत्व क्षमता को दर्शाने का अवसर होता है, ऐसे में इस तरह का प्रदर्शन भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक और सख्त कदम उठाए जाएँ।
जोरदार नारेबाजी, कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ तीखे नारे लगाए। किसान मोर्चा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के कृत्य केवल राजनीतिक ध्यान आकर्षित करने का प्रयास हैं, जिनसे देश की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित
विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री मनीषा चंद्राकर, प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर (देवभोग), राजेश साहू, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी रवीश गुप्ता, सह प्रभारी नवीन कालिया, सत्कार प्रभारी विलास सुतार, श्रीजी राम, सह प्रभारी योगेश्वरानंद नेताम, सह संयोजक तरुण वैद्य, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी, पार्षद संतोष साहू, पार्षद रोहित साहू, पार्षद देवदत्त द्विवेदी, अनूप खेलकर (सह कार्यालय मंत्री, जिला रायपुर), जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“राष्ट्रहित सर्वोपरि” का संदेश
किसान मोर्चा नेताओं ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की गरिमा से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर किसान मोर्चा मुखर होकर अपनी आवाज उठाता रहेगा।
इस प्रदर्शन के साथ राजधानी में एआई समिट की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.