February 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा का भव्य धार्मिक-सामाजिक आयोजन — वृक्षारोपण, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण से गूंजा कोसाबाड़ी

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के जन्मदिवस के पावन अवसर पर कोरबा में श्रद्धा, सेवा और संस्कार से परिपूर्ण भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष परम सम्माननीय भाई साहब Gopal Modi की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल स्थित 🌸 श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय मंदिर, नगर पालिक निगम आवासीय परिसर, निहारिका कोरबा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण से हुआ, जो पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक बना। इसके पश्चात मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक वाचन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई। संपूर्ण पूजा-अर्चना विधि-विधानपूर्वक मंदिर के पुरोहित श्री नागेश्वरपूरी गोस्वामी द्वारा संपन्न कराई गई। अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के मध्य प्रसाद वितरण किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का संकल्प लेने का दिन है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आयोजन मातृशक्ति के सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की भावना से किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री आदरणीय भाई साहब श्री संजय शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष आदरणीय दीदी मंजू सिंह, आदरणीय दीदी श्रीमती रुक्मणी नायर, पार्षद एवं मंत्री प्रतिनिधि भैया श्री नरेंद्र देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय भाई साहब श्री राजेश राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष भैया श्री उत्तम राज रंधावा, महामंत्री श्री सन्नी सिंह, श्री विलास बुटोलिया (वार्ड 25 शिवाजी नगर संयोजक), श्री दुर्गेश राठौर (सह संयोजक), श्री अप्पू सिंह (बूथ अध्यक्ष), श्री दीपक कश्यप (बूथ अध्यक्ष), कोसाबाड़ी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति कश्यप, महामंत्री श्रीमती पुष्पकलां साहू, उरगा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, बाकीमोगरा भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनीता सिंह राजपूत, श्रीमती केया सेन, महिला प्रमुख श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती चंचला राठौर, श्रीमती सरिता महंत, श्रीमती हेमा शर्मा, बालकों मंडल भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु प्रसाद, मंत्री श्रीमती महेश्वरी गोस्वामी, श्रीमती कविता सोनी, श्रीमती सपना झा, श्रीमती सुधा झा, श्रीमती ज्योति परिहार, श्रीमती अन्नपूर्णा श्रीवास, श्रीमती गायत्री श्रीवास, आदरणीय भैया श्री कमलेश प्रधान, श्री अमित स्वर्णकार सहित महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता बहनें-भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

पूरा मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और संगठनात्मक एकजुटता के वातावरण से ओत-प्रोत रहा। यह आयोजन न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को विशेष बनाने वाला रहा, बल्कि सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक शक्ति का भी सशक्त प्रदर्शन सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.