August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भाजयुमो का सेवा-सम्मान अभियान — हितग्राही माताओं-बहनों को किया गया गौरवपूर्ण सम्मान

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**कोरबा। आदिवासी अस्मिता के अभिमान, छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और इस पावन धरती के गौरव, प्रदेश की जनभावनाओं के संवाहक माननीय मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और जनकल्याण की भावना प्रमुख रूप से परिलक्षित हुई।

 

 

 

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा एवं जिला महामंत्री मोंटी पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं — महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना — के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही माताओं एवं बहनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाली माताओं-बहनों के चेहरे पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर मातृशक्ति और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए हजारों परिवारों को पक्के आवास का सपना साकार हुआ है।
जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं। जिला महामंत्री मोंटी पटेल ने भी कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।
यह आयोजन न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सार्थक बनाने वाला रहा, बल्कि प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक भी बना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
🙏 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.