February 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर कोसाबाड़ी मंडल भाजपा का भव्य सेवा-सम्मान समारोह: प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदना के हितग्राहियों का हुआ गौरवपूर्ण अभिनंदन

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/** कोरबा। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए कोसाबाड़ी मंडल भाजपा द्वारा पोड़ीबाहर स्थित वस्त्रकार सामाजिक भवन में एक गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदना योजना के लाभार्थियों को श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता, जनसेवा की भावना और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना के साथ हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” है, और इसी भावना के साथ प्रदेश में योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ है, वहीं महतारी वंदना योजना ने मातृशक्ति को आर्थिक संबल और आत्मसम्मान प्रदान किया है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी संकल्प का प्रतीक है।
जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि धरातल पर परिणाम देने का कार्य करती है। जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, श्री उत्तम सिंह रंधावा, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, पार्षद श्रीमती चंद्रकाली, श्री शिव जायसवाल, श्री मुकुंद कंवर, मंडल मंत्री श्री गोप लाल राठिया, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री तेरस दास दीवान, श्री दिनेश वैष्णव, श्री राम कुमार त्रिपाठी, श्री शिव जायसवाल, श्री मदन गोपाल साहू, श्री नीरज ठाकुर, श्रीमती सुनीता वस्त्रकर, श्रीमती शिव कुमारी यादव, श्रीमती अंबिका, श्रीमती फूलमती, श्रीमती संतोषी लेदर, श्री बद्री वस्त्रकर, श्री रितेश साहू, श्री चंदन मजूमदार, श्री आशीष सूर्यवंशी, श्री विवेक राजवाड़े, श्री निहाल सोनी, श्री धर्मपाल सोलंकी, श्री लीलाराम पटेल, श्री हेमंत चंद्र, श्री सतानंद पटेल, श्री सौरभ दुबे, श्री राम अवतार पटेल, श्री श्याम साहू, श्री सुरेंद्र राजवाड़े, श्री नंदू, श्री शिव देवांगन, श्री सिद्धांत सोनी, श्री पिंकू रंजन, श्री सत्यम सिंह, श्री शिव महंत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

सम्मानित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की योजनाओं से उनके जीवन में वास्तविक बदलाव आया है। पक्के मकान से सुरक्षा और स्थायित्व मिला है, वहीं महतारी वंदना योजना से परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिला है। कई लाभार्थियों ने भावुक होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है तथा सेवा ही उसका सर्वोच्च ध्येय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.