February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिल्ली में संगठन का रणनीतिक संवाद: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अहम मुलाकात

 

राष्ट्रीय दायित्व संभालने पर दी बधाई, संगठनात्मक गति विधियों और भविष्य की कार्ययोजना पर हुआ व्यापक मंथन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने दिल्ली प्रवास के दौरान सौजन्य एवं संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने श्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने को लेकर संगठनात्मक गति विधियों पर विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई। इसमें संगठन की कार्यप्रणाली, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता, विभिन्न मोर्चों के बीच समन्वय तथा संगठनात्मक विस्तार से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ।

 

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने श्री नितिन नबीन को पार्टी की वैचारिक गतिविधियों और संगठनात्मक प्रयासों को दर्शाने वाली ‘दीपकमल’ पत्रिका भेंट की। साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर की पारंपरिक कलाकृति भेंट कर प्रदेश की कला एवं संस्कृति से उन्हें अवगत कराया।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू तथा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
संगठनात्मक दृष्टि से यह मुलाकात अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को सुदृढ़ करने और भविष्य की राजनीतिक व संगठनात्मक दिशा को और स्पष्ट करने पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.