February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सक्ति जिले के टीकाराम सारथी को मिली मानद डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि, दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में हुआ सम्मान

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** सक्ति जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब जिले के डभरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्री टीकाराम सारथी को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पीएचडी समतुल्य मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित एमबीआर म्यूजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी ब्रांच के सभागार में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

 

 

यह आयोजन हरियाणा स्थित एमबीआर म्यूजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से शोध, शिक्षा, लोककला, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शोधार्थियों एवं समाजसेवियों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। समारोह का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना रहा, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सराहनीय प्रयास किया है।
समारोह में कई प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. सी.पी. यादव (चेयरमैन, मैजिक बुक रिकॉर्ड), डॉ. राजेन्द्र सैनी (सहायक आयुक्त, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस इंडिया एवं विश्व स्तरीय मास्टर ट्रेनर, न्यूयॉर्क रेडक्रॉस), लेफ्टिनेंट कर्नल गणेश बाबू (लीडरशिप ट्रेनर, काउंसलर एवं लाइफ स्किल फैसिलिटेटर) तथा डॉ. सुनील कुमार चौहान (चीफ वार्डन डिफेंस, गुरुग्राम) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा एवं समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सम्मानित शोधार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री टीकाराम सारथी को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों, सामाजिक उत्थान हेतु योगदान तथा समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर उन्होंने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए परिवार, गुरुजनों एवं समाज के सहयोग को इसका श्रेय दिया।
सम्मान समारोह में डॉ. टीकाराम सारथी की धर्मपत्नी श्रीमती सीता सारथी सहित उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साक्षी बने।
उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रो. बी.के. पटेल, डॉ. शिवदयाल पटेल, डॉ. प्यारे लाल आदिले, प्रो. अजय कुमार पटेल, परिवारजनों, इष्ट मित्रों, शाला परिवार एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
टीकाराम सारथी को मिली यह मानद डॉक्टरेट न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि सक्ति जिले के लिए भी गौरव का विषय है, जो आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.