February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा सीनियर क्रिकेट टीम के लिए 17 जनवरी को होगा अंतिम चयन ट्रायल, लाल मैदान में दिखेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कोरबा जिले की सीनियर वर्ग क्रिकेट टीम के गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खिलाड़ियों के लिए अंतिम चयन (सिलेक्शन ट्रायल) का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 17 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से एचटीपीपी कोरबा पश्चिम स्थित लाल मैदान में संपन्न होगा। इस चयन प्रक्रिया में जिले के होनहार और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को आगे चलकर सीएससीएस (छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ) एवं केडीसीए (कोरबा जिला क्रिकेट संघ) के अंतर्गत आयोजित टूर्नामेंट, प्रशिक्षण शिविर (ट्रेनिंग कैंप) एवं सेलेक्शन मैचों में खेलने और खुद को साबित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

 

 

यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से अनुभवी चयनकर्ताओं की देखरेख में आयोजित की जाएगी। इस दौरान केडीसीए के विशेष पर्यवेक्षक मोती पटेल, चयनकर्ता भूपेंद्र भूषण, युवराज सिंह एवं अजय राय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म अवलोकन करेंगे।
वहीं कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बी.बी. साहू, सचिव अखिलेश मणि तिवारी, कोषाध्यक्ष छतलाल यादव, सह सचिव जीत सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी रतन भारिया, बलबीर सिंह एवं प्रेम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
खिलाड़ियों का चयन उनके क्रिकेट कौशल के आधार पर किया जाएगा, जिसमें बैटिंग, बॉलिंग, विकेट कीपिंग, फील्डिंग के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी शामिल रहेगा। प्रारंभिक चयन के पश्चात सेलेक्शन मैचों के माध्यम से प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 20 सदस्यीय जिला सीनियर क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा।
ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म व निर्धारित शुल्क के साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे—
जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी
स्कूल की मार्कशीट की फोटो कॉपी
बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
पैन कार्ड की फोटो कॉपी
नवीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
इसके अतिरिक्त, दूसरे जिले से ट्रांसफर होकर आने वाले खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें पूरा क्रिकेट गणवेश एवं किट के साथ मैदान में उपस्थित होना होगा।
जिला क्रिकेट संघ ने सभी योग्य एवं इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर इस चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है, ताकि कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली एक सशक्त, अनुशासित और प्रतिभाशाली सीनियर क्रिकेट टीम का गठन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.