March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अजगरबहार–कोसगांव मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा जिले के अजगरबहार से कोसगांव जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना धनगांव के कोसम नाला के समीप हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 10 BX 5783 तेज गति से अजगरबहार की ओर से आ रही थी, इसी दौरान सामने से जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 3530 को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक सहायता दी और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो में लगभग 7 से 8 लोग सवार थे और वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में था। तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं वाहन चालक की तलाश एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों ने अजगरबहार–कोसगांव मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.