February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘वीबी–जी राम जी’ की भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ, संगठन को सशक्त करने पर हुआ मंथन

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//*   रायपुर  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘वीबी–जी राम जी’ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री किरण देव जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि वीबी–जी राम जी अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के सिद्धांतों, अनुशासन एवं सेवा भाव को आत्मसात करते हुए जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री अजय जम्वाल जी ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल देते हुए कहा कि कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उसकी सक्रियता से ही संगठन निरंतर प्रगति करता है।

 

 

कार्यशाला को प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री यशवंत जैन जी, आदरणीय श्री अखिलेश सोनी जी एवं डॉ. नवीन मार्कंडेय जी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश स्तरीय इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा के प्रदेश, संभाग, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान संगठन विस्तार, जनसंपर्क, वैचारिक प्रशिक्षण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा हुई।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यशाला ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.