किसानों और चावल उद्योग को बड़ी राहत, मंडी शुल्क में छूट एक वर्ष बढ़ाने पर भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर छत्तीसगढ़ के किसानों, राइस मिलर्स और चावल निर्यातकों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मंडी शुल्क में दी जा रही छूट की अवधि को एक वर्ष के लिए और बढ़ाने की घोषणा की गई है। इस निर्णय का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर ने इस फैसले को प्रदेश के चावल उद्योग और किसानों के लिए दूरदर्शी एवं लाभकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि मंडी शुल्क में छूट की अवधि बढ़ाए जाने से राइस मिलर्स को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे चावल के प्रसंस्करण, व्यापार और निर्यात को नई गति मिलने की प्रबल संभावना है। इससे न केवल उद्योग मजबूत होगा, बल्कि किसानों को भी बेहतर बाजार और मूल्य उपलब्ध हो सकेगा।
श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। सरकार हर वर्ग—किसान, व्यापारी, उद्योगपति और निर्यातकों—की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। मंडी शुल्क में छूट का यह निर्णय भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में ऑर्गेनिक चावल की खेती की जा रही है, जिसे प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ऐसे में चावल निर्यात को बढ़ावा देने वाले फैसले से ऑर्गेनिक चावल उत्पादकों और किसानों को भी व्यापक लाभ मिलेगा।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि चावल निर्यातक लंबे समय से मंडी शुल्क में छूट की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2024 में दी गई यह छूट दिसंबर 2025 में समाप्त हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता और दूरदृष्टि का परिचय देते हुए इसे एक वर्ष के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे छत्तीसगढ़ से चावल के निर्यात को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
श्री आलोक सिंह ठाकुर ने मंडी शुल्क में छूट की अवधि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रदेश सरकार के प्रति भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी भाजपा सरकार किसानों, कृषि आधारित उद्योगों और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे ही जनहितकारी निर्णय लेती





