August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 पर सप्त देव मंदिर में भव्य आयोजन, भाजपा पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौड़ ने सहपरिवार किया दीप प्रज्वलन व आरती–पूजन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****// कोरबा हरदीबाजार,कोरबा
जय सोमनाथ के जयघोष के साथ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 के पावन अवसर पर हरदीबाजार स्थित प्राचीन सप्त देव मंदिर में दीप प्रज्वलन, आरती एवं विशेष पूजन का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौड़ अपनी धर्मपत्नी एवं परिवारजनों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

डॉ. विजय राठौड़ ने मंदिर परिसर में विधिवत दीप प्रज्वलन कर भगवान सोमनाथ सहित सप्त देवों की आरती व पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक चेतना, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है, जो समाज को धर्म, संस्कार और एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करता है।
पूजन उपरांत डॉ. राठौड़ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी सनातन संस्कृति, मंदिर परंपरा और राष्ट्र गौरव से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि हरदीबाजार क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।

 

 

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट से आलोकित रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा हर वर्ष सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को और अधिक भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.