‘राम’ नाम से कांग्रेस की आपत्ति उसकी सनातन विरोधी सोच को उजागर करती है — वीबी–जी राम जी अधिनियम विकसित भारत 2047 की दिशा में ऐतिहासिक कदम : उज्ज्वल दीपक






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि भगवान श्रीराम के नाम से विरोध करना कांग्रेस की हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया न केवल देश की आस्था के विरुद्ध है, बल्कि जनता को भ्रमित करने और भड़काने की हताश कोशिश भी है।
शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने ‘वीबी–जी राम जी अधिनियम’ को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही आपत्तियों और लगाए जा रहे निराधार आरोपों का विस्तार से जवाब दिया।
प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास भगवान श्रीराम के विरोध से भरा पड़ा है। पहले कांग्रेस ने श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का खुलकर बहिष्कार किया और अब एक जनकल्याणकारी कानून के नाम में ‘राम’ शब्द होने पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भगवान श्रीराम का नाम हिंदी, संस्कृत या अंग्रेजी—हर भाषा में पवित्र, पूजनीय और प्रेरणास्रोत है, और इस नाम का विरोध करना पूरी तरह निंदनीय है।
🔹 वीबी–जी राम जी अधिनियम: श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक सुधार
उज्ज्वल दीपक ने ‘वीबी–जी राम जी अधिनियम’ की विशेषताओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह बिल ग्रामीण श्रमिकों, किसानों और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। इस अधिनियम के तहत—
रोजगार गारंटी की अवधि 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है, जो कि 25 प्रतिशत की वृद्धि है।
श्रमिकों को अब उनके कार्य का भुगतान मात्र 7 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में मिलेगा।
कृषि कार्यों के लिए 60 दिनों की छुट्टी का प्रावधान किया गया है, जिसे राज्य सरकारें अपने मौसम और फसल चक्र के अनुसार तय कर सकेंगी।
उन्होंने कहा कि यह सुधार न केवल श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देगा।
🔹 पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर सख्ती
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इस अधिनियम में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया गया है।
बायोमेट्रिक हाजिरी,
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI),
और ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कार्यों की निगरानी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि राज्यांश में बदलाव से राज्यों की जवाबदेही भी बढ़ेगी। इसके विपरीत, कांग्रेस शासित और विपक्ष शासित राज्यों में मनरेगा के क्रियान्वयन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
🔹 कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
उज्ज्वल दीपक ने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सोशल ऑडिट के दौरान गंभीर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार सामने आए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस नैतिकता की बात कर रही है, जो हास्यास्पद है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने देश की 600 से अधिक योजनाओं और संस्थानों का नाम एक ही परिवार (गांधी परिवार) के नाम पर रखा हो, उसे आज ‘राम’ नाम से आपत्ति करना कतई शोभा नहीं देता। कांग्रेस आज भी ‘कमांडर-गियर वाली गाड़ी’ के दौर में अटकी हुई है, जबकि देश अब EV, हाइब्रिड और ऑटोमैटिक युग में प्रवेश कर चुका है।
🔹 विकसित भारत 2047 की नींव
प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि वीबी–जी राम जी अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है। यह कानून समय, तकनीक और सामाजिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुरानी योजना का आधुनिक पुनर्निर्माण है।
अंत में उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जनता को भड़काने और भ्रम फैलाने का काम बंद करे, क्योंकि देश की जनता अब कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी





