March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मानवीय संवेदनाओं का परिचय — भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने स्व. मनकी देवी कश्यप व स्व. श्याम सुंदर अग्रवाल को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह जी ने मानवीय संवेदना और पारिवारिक आत्मीयता का परिचय देते हुए शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह जी ने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री केदार कश्यप जी के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय मनकी देवी कश्यप को अपनी विनम्र एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

 

इसी क्रम में श्री सौदान सिंह जी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी के बड़े भ्राता स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. श्याम सुंदर अग्रवाल जी सरल, सहज एवं सामाजिक मूल्यों से ओतप्रोत व्यक्तित्व के धनी थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दौरान श्री सौदान सिंह जी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वातावरण शोकपूर्ण एवं भावनात्मक रहा, जहां सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.