February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाबा मोहल्ला जवाली में श्रद्धा, संस्कृति और समरसता का संगम — दो दिवसीय भव्य गुरु घासीदास जयंती समारोह संपन्न

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा/जवाली।
सतनाम पंथ के संस्थापक, मानवता, सत्य, अहिंसा और समरसता के महान संदेशवाहक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 279वीं जयंती के पावन अवसर पर बाबा मोहल्ला जवाली में सतनाम समाज द्वारा भव्य दो दिवसीय गुरु पर्व का आयोजन पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के साथ किया गया। यह आयोजन बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेश “मनखे के मनखे एक समान” को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।

 

 

🔹 प्रथम दिवस — 8 जनवरी 2026 (गुरुवार)
आयोजन के प्रथम दिवस सतनामी युवा समिति, बाबा मोहल्ला के नेतृत्व में दोपहर पश्चात सतनाम समाज के श्रद्धालुओं द्वारा परंपरागत विधि से जैत खाम में पालो चढ़ाने का पावन कार्य किया गया। इसके पश्चात रात्रिकालीन कार्यक्रम में पंथी नृत्य एवं रिकॉर्डिंग डांस की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
श्री दिलेश कंवर (सरपंच, जवाली),
श्रीमती रजनी कंवर (वार्ड पंच क्रमांक 16),
श्री पुरुषोत्तम साहू (हार्डवेयर व्यवसायी)
की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

साथ ही महिला स्व-सहायता समूह के अंतर्गत रोशनी, जय, सूर्य, लक्ष्मी, विनय, आराधना एवं संस्कार—कुल 7 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की उल्लेखनीय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सशक्त बनाया।
🔹 द्वितीय दिवस — 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
द्वितीय दिवस छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोककला को समर्पित रहा। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच के अंतर्गत सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री श्याम कुटेलिहा द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
श्रीमती सुषमा रवि रजक (जिला पंचायत सदस्य) उपस्थित रहीं।
अन्य अतिथियों में
श्री कृष्णा यादव (ढेलवाडीह), श्री दिलेश कुमार कंवर (सरपंच), श्री कमल बेलदार (जनपद सदस्य), श्री कन्हैया लाल, श्री अंतराम चौहान, अविनाश, करुण कुमार सहित जवाली सतनाम क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मकसूदन पाटले, रतिराम कुर्रे, बिंदेश्वरी कुर्रे, बीरबल कुर्रे, दूजे राम, महेंद्र जनार्दन, सुनीता कुर्रे, संजय पाटले, विजय चौकसे, शिव जनार्दन, अंजू कुर्रे, मनोज पाटले, कन्हैया लाल कुर्रे, तिहारीन चौकसे, मदीना पाटले सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा प्रभारी सुकूल राम, गेंदलाल, श्यामलाल कुर्रे, तिजराम, चैतराम, साटीदार जोईधा राम,
मंच संचालन में अक्षय चौकसे एवं मुकेश कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹 विशेष सहयोग व आयोजन समिति
विशेष सहयोगियों में
राम किशून पाटले, बालाजी फ्यूल्स, रमेश कुर्रे, मुन्ना साइकिल स्टोर, बाबा किराना दुकान, ऋषि पाटले, पुरुषोत्तम साहू, अविनाश चौहान, माइकल जनार्दन, जंत लाल ताड़िंया सहित अनेक सहयोगी शामिल रहे।
आयोजन समिति के
अध्यक्ष: सचिन कुर्रे
सचिव: आकाश दिनकर
कोषाध्यक्ष: निर्मल कुर्रे
ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।
🔹 संदेश और संकल्प
उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, सतमार्ग पर चलने, नशामुक्त एवं शिक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि ग्राम में प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजनों से भक्तिमय एवं सकारात्मक वातावरण निर्मित होता रहेगा।
अंत में गिरौदपुरी धाम, बाबा गुरु घासीदास जी, उनके माता-पिता एवं जवाली धाम के जयघोष के साथ आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.