February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा पि.वर्ग मोर्चा को मिलेगी नई मजबूती, हरदीबाजार मंडल बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर का मार्गदर्शन संगठन विस्तार, पार्टी नीति और कार्यकर्ता समर्पण पर दिया विशेष संदेश

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पि.वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने हरदीबाजार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

 

बैठक के दौरान मंडल पदाधिकारियों द्वारा डॉ. विजय राठौर का साल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. राठौर ने भारतीय जनता पार्टी में दायित्व सौंपे जाने पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के साथ-साथ समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता आधारित कार्य संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर मजबूती पर अपने विचार साझा किए।
वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी, वरिष्ठ नेता श्री जगदीश अग्रवाल जी, वरिष्ठ नेता श्री भुनेश्वर राठौर जी, किसान मोर्चा महामंत्री श्री तुंगन पटेल जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री बजरंग यादव जी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री ब्यास राठौर जी सहित दिनेश बाजपेयी जी, अनुसुईया राठौर जी, सोनी जी, पटेल गुरुजी, रामबिहारी राठौर जी, निखिल राठौर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ कौशिक जी (मंडल महामंत्री) ने कुशलता से किया, जबकि आभार प्रदर्शन रामेश्वर यादव जी (मंडल अध्यक्ष, पि.वर्ग मोर्चा हरदीबाजार) द्वारा किया गया।
बैठक का समापन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.