February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का छत्तीसगढ़ आगमन, रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

 

प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन, संगठनात्मक बैठकों का कार्यक्रम प्रस्तावित

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह अपने संगठनात्मक प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनके आगमन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर श्री सौदान सिंह का स्वागत भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष राव, श्री नरेशचंद्र गुप्ता, सीएसआईडीसी अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्री प्रीतेश गांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री नलिनीश ठोकने एवं सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक श्री आकाश विग सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री सौदान सिंह अपने प्रवास के दौरान प्रदेश संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। उनका यह दौरा छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय नेतृत्व के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री सौदान सिंह के मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.