August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लीनेस रीजन प्री-मीट में सेवा, संगठन और समर्पण पर हुआ मंथन

1 min read

 

डिस्ट्रिक्ट छत्तीसगढ़-1 स्वर्णिम की रीजन रूबी की ऑनलाइन बैठक में 11 क्लबों की सशक्त सहभागिता

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा लीनेस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट छत्तीसगढ़-1 स्वर्णिम की रीजन रूबी की प्री-मीट मीटिंग का सफल आयोजन रीजन ऑफिसर लीनेस भगवती अग्रवाल जी के निवास स्थान से ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में रीजन के अंतर्गत आने वाले 3 एरिया के 11 क्लबों की पीएसटी, माइक्रो चेयरपर्सन, चेयरपर्सन, एवं डिस्ट्रिक्ट स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का शुभारंभ रीजन ऑफिसर लीनेस भगवती अग्रवाल जी द्वारा आधिकारिक घोषणा एवं ध्वज वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली रश्मि अग्रवाल जी सहित ऑनलाइन उपस्थित डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मंचस्थ अतिथियों का रीजन ऑफिसर द्वारा पौधों से आत्मीय स्वागत किया गया।
इस प्री-मीट में डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर एवं मल्टीपल वाइस प्रेसिडेंट ली शबाना नाज जी तथा डिस्ट्रिक्ट प्रशासनिक सेक्रेटरी लीनेस विभा भूटानी जी ने लीनेस बहनों को सेवा कार्यों की प्रभावी योजना, क्रियान्वयन एवं संगठनात्मक अनुशासन पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सेवा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी क्लबों को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
ऑनलाइन बैठक में एरिया ऑफिसर लीनेस गीता श्रीवास जी, एरिया ऑफिसर लीनेस सुमन श्रीवास्तव जी, एरिया ऑफिसर लीनेस संध्या पांडे जी, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष लीनेस निर्मला धुर्वे जी सहित रीजन में शामिल सभी क्लबों की लीनेस बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बनाते हुए पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस चित्रलेखा चंदेल जी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस उषा अरोरा जी, वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉ. अंजना सिंह ठाकुर जी एवं रीजन एडवाइजर लीनेस ममता रानी वासन जी ने अपने प्रेरक उद्बोधनों से लीनेस बहनों में संगठन के प्रति समर्पण, नेतृत्व और सेवा भावना का संचार किया।
बैठक के समापन पश्चात सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
यह प्री-मीट मीटिंग संगठनात्मक मजबूती, सेवा कार्यों की दिशा निर्धारण एवं लीनेस बहनों के उत्साहवर्धन की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.