August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

किसान हितों को नई दिशा देगा भाजपा किसान मोर्चा का संगठन विस्तार

 

 

प्रदेश व जिला स्तर पर नई नियुक्तियाँ, कोरबा से रामनारायण सराफ, दुष्यंत शर्मा व चुलेश्वर राठौर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इसी क्रम में कोरबा जिले को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ प्राप्त हुई हैं। श्री रामनारायण सराफ जी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, कोरबा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्री दुष्यंत शर्मा जी को किसान मोर्चा का प्रदेश मीडिया सह प्रभारी तथा श्री चुलेश्वर राठौर जी को कृषक ऋण अनुदान योजना प्रकल्प का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से किसान मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही किसानों की समस्याओं, हितों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ किसान हित में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नियुक्तियाँ संगठन में नवीन ऊर्जा, पारदर्शिता एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता को और सुदृढ़ करेंगी। कोरबा जिले सहित पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा की गतिविधियों को इससे नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।
यह संगठन विस्तार किसान मोर्चा की किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और सशक्त संगठन निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.