April 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के किकबॉक्सर्स का राष्ट्रीय मंच पर परचम, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पदक विजेताओं को पहनाए मेडल खेलो इंडिया अस्मिता वेस्ट जोन में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//* कोरबा। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 दिसंबर 2025 तक इंदौर (मध्यप्रदेश) में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के अंतर्गत मध्यप्रदेश, तेलंगाना, दमन-दीव, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा एवं छत्तीसगढ़ की टीमों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता में कोरबा जिले की सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी में अभ्यासरत खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

हर्षिता यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दीकी, श्रेया लक्ष्मी साहू एवं कर्रा तेजस्विनी ने कांस्य पदक जीतकर कोरबा को गौरवान्वित किया।
इसके अतिरिक्त दिव्या कर्ष, कृति शर्मा, मानसी यादव, नूतन तिवारी, सिद्धि सिंह सोनवानी, वी. संभवी, वी. ज्ञानवी, अंशिका चंद्रा एवं माही जायसवाल ने भी विभिन्न वजन वर्गों में दमदार खेल दिखाते हुए प्रशंसनीय प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन मार्च माह में चेन्नई में आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित सभी विजेता खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री तारकेश मिश्रा तथा क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष श्री बलराम विश्वकर्मा के साथ कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले में खेल एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री छगन लाल मूंदड़ा, महासचिव श्री आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी श्री आर.के. साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष श्री बलराम विश्वकर्मा, सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रितेश सहा, रमेश साहू, अशोक साहू, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, जगदीश यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
सभी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन कर कोरबा व छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

More Stories

📰 “ग्राम स्वराज से विकसित भारत तक” — पंचायती राज दिवस पर किरण देव का बड़ा संदेश, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि गांवों की प्रगति ही देश के समग्र विकास की दिशा तय करती है और पंचायतें इस परिवर्तन की सबसे अहम कड़ी हैं। किरण देव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित ‘ग्राम स्वराज’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला है। पंचायतें उसी सोच को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रही हैं, जहां निर्णय लेने की शक्ति सीधे जनता के हाथों में होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सीधे फंड ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की है। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं रहीं, बल्कि विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ी नेतृत्वकारी संस्थाएं बन चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में पंचायतों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में पंचायतों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गांव-गांव तक पहुंचाएं। साथ ही स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किरण देव ने अंत में कहा कि पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, पारदर्शिता को बढ़ावा देकर और जनभागीदारी सुनिश्चित कर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.