August 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*संत समाज के अपमान के खिलाफ भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

1 min read

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का जिला कोरबा में फूंका पुतला**

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//  साधु-संतों के अपमानजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया गया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार साधु-संतों और सनातन संस्कृति पर प्रहार किया जा रहा है, जिसे युवा मोर्चा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने इसे सनातन परंपरा, धार्मिक आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन जी, जिला मंत्री श्री वैभव शर्मा जी, श्री बृजेश यादव जी, श्री संजय मानिकपुरी जी, श्री सागर टेवानी जी, श्री प्रमोद जांगड़े जी, श्री निखिल दावड़ा जी, श्री मनोज गुप्ता जी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दर्री मंडल अध्यक्ष श्री मुकुंद कंवर जी, कोसाबाड़ी महामंत्री श्री पिंकू रंजन जी, श्री मोंटी पटेल जी, श्री विवेक रजवाड़े जी, श्री श्याम ध्रुव जी भी सक्रिय भूमिका में नजर आए। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी एवं अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेश लहरें जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और मजबूती प्रदान की।
इसके अतिरिक्त श्री योगेश साहू जी, श्री अमर मेहरा जी, श्री प्रभात मिश्र जी, श्री लकी दावड़ा जी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
युवा मोर्चा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं ने भविष्य में संत समाज और सनातन संस्कृति के खिलाफ बयानबाजी जारी रखी, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.