June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोरगा सहकारी समिति में अनियमितताओं की जांच जारी, हरिनंदन सिंह उइके को मिला प्रबंधक का दायित्व

कोरबा। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जांच की प्रक्रिया जारी है। प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर समिति की गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।
जांच के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कटघोरा के पर्यवेक्षक मणिशंकर मिश्रा और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पोड़ी उपरोड़ा के पर्यवेक्षक हरिनंदन सिंह उइके को संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में समिति के वित्तीय लेनदेन एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया में कई अनियमितताएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान प्रभारी संस्था प्रबंधक को हटाते हुए हरिनंदन सिंह उइके (संस्था प्रबंधक, शाखा पोड़ी उपरोड़ा) को मोरगा समिति का नया प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
सहकारी संस्थाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु यह कदम उठाया गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.